फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रधान पद के लिए 6 अधिवक्ताओं ने भरा नामांकन

Thu, 27 Aug 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नामांकन पत्र दा​खिल करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव : पहली बार महिला बनेगी उप प्रधान, दो महिला अधिवक्ताओं ने भरा पर्चा
विज्ञापन



संयुक्त सचिव पद पर संतोष रानी का निर्विरोध चुना जाना तय, 29 अगस्त को होगी घोषणा


फोटो 41

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार को समाप्त हो गई। प्रधान पद के लिए छह अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार एक महिला उप प्रधान पद पर चुनी जाएगी।
प्रधान पद के उम्मीदवारों में वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम ढाका, जीपीएस किंगरा, रघुबीर खिंडा, भूपेंद्र खट्टर, सुरेंद्र जाखड़ और आदित्य राठौर शामिल हैं। उप प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिसके लिए अमनदीप कौर और मोनिका शर्मा ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग से संजीव गर्ग, विकास ढिल्लो और गुरतेज सिंह बराड़ ने भी उप प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सचिव पद के लिए कपिल देव और दर्शन लाल छाबड़ा ने पर्चा भरा है। संयुक्त सचिव पद पर संतोष रानी का निर्विरोध चुना जाना तय है, जिसकी घोषणा 29 अगस्त को होगी।
चुनाव कार्यक्रम और प्रक्रिया
चुनाव अधिकारी अरविंद्र सिंह वधवा ने बताया कि 29 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस भी ले सकेंगे। जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद शाम पांच बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 11 सितंबर को ईवीएम से मतदान होगा।
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए नए नियम
चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया के दौरान होटल, रेस्टोरेंट या बार रूम में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से पार्टी या कोई फंक्शन नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, सिक्योरिटी राशि वापस नहीं होगी। उम्मीदवार वोट मांगने के उद्देश्य से किसी भी मतदाता के घर नहीं जाएंगे। चैंबर और न्यायिक परिसर में उम्मीदवार होर्डिंग या बैनर नहीं लगाएंगे, ऐसा पाए जाने पर नामांकन रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें