फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला से 6 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद, भेजा जेल

Fri, 21 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए ने गश्त व जांच के दौरान महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सिरसा क्षेत्र से एक महिला को 6 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान सुदेश रानी पत्नी लक्ष्मण दास पुत्र रामस्वरूप निवासी ढाणी तेजा सिंह जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व जांच के दौरान बांदर वाली पुलिया से होते हुए जेजे कॉलोनी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम जब महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंची तो सामने एक महिला खड़ी दिखाई थी। महिला सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गई और भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हेरोइन को कब्जा में लेकर गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि महिमा को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कालांवाली पुलिस ने 5.46 ग्राम हेरोइन सहित युवक को किया काबू

कालांवाली। सीआईए ने गश्त के दौरान 5.46 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी अनमोल सिंह उर्फ जादू निवासी तारूआना को काबू किया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान मंडी कालांवाली से सुखचैन रोड पर जा रहे थे। जब नहर पुल से गांव तारुआना की तरफ थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस की टीम को देखकर युवक गेहूं के खेत में भागने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। थाना कालांवाली में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें