शहर में चुनाव को लेकर बैठक करते हुए स्वर्णकार। विज्ञप्ति
जिला स्वर्णकार संघ चुनाव : सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का प्रयास
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला स्वर्णकार संघ के चुनाव के लिए वीरवार को बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए आए आवेदनों की जांच की गई। चुनाव कमेटी के उप प्रधान सुखविंद्र सोनी व सोनी धर्मशाला के प्रधान सोनू गोरीवाला ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला स्वर्णकार संघ के चुनाव के लिए कुल 6 आवेदन आए, जोकि जांच में सही पाए गए हैं।
प्रधान ने बताया कि 8 मार्च को चुनाव निर्धारित किए गए हैं, लेकिन स्वर्णकार समाज की प्राथमिकता है कि प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से ही किया जाए। सभी सदस्यों की सूची भी जारी कर दी गई है। चुनाव सर्वसम्मति से नहीं होता है तो उम्मीदवार से एक-एक पोलिंग एजेंट व एक-एक काउंटिंग एजेंट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वर्णकार समाज जागरूक समाज है और सर्वसम्मति इसलिए चाहता है, क्योंकि एक तो इससे समाज का भाईचारा कायम रहेगा और दूसरा चुनाव प्रक्रिया से छुटकारा मिलेगा।
प्रधान ने बताया कि पूर्व में भी अधिकतर बार सर्वसम्मति से चुनाव होता आया है। इसलिए स्वर्णकार समाज भविष्य में भी इतिहास की पुनरावृत्ति कर सर्वसम्मति से ही जिला प्रधान की नियुक्ति करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सभी स्वर्ण व्यवसायियों से आह्वान किया कि वे 8 मार्च को बेगू रोड स्थित सोनी धर्मशाला में पहुंचे।
इस मौके पर चुनाव कमेटी के चेयरमैन राजकुमार भूण, तहसील प्रधान गजानंद सोनी, लीलाधर सोनी, विशाल सोनी, केवल वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।