फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 51 किलो 960 ग्राम चूरा पोस्त सहित 6 युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 5
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

51 किलो डोडा चूरा पोस्त, 6 युवक गिरफ्तार
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने मंगलवार रात 6 युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 51 किलो 960 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि यह गिरफ्तारी रानियां चुंगी इलाके में हुई।
बांदर पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार इन युवकों को देखा गया था। पुलिस को देखकर उन्होंने कट्टे फेंककर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश उर्फ जग्गा, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह (गांव सुरेवाला) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण सिंह, संदीप सिंह और गुरनाम सिंह (गांव तलवाडा, हनुमानगढ़, राजस्थान) भी पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में सप्लायर की जानकारी मिली है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें