फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग इंचार्ज के खिलाफ थाने में शिकायत देने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। कालांवाली रूट पर चलने वाली बस की रास्ते में जांच करने पहुंचे फ्लाइंग टीम इंचार्ज के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत देने के मामले में जीएम केआर कौशल ने चालक शशी को सस्पेंड कर दिया है जबकि परिचालक सुशील के खिलाफ अभी जांच चल रही है। इस संबंध में फ्लाइंग इंचार्ज राम सिंह ने जीएम को चालक-परिचालक के खिलाफ शिकायत दी थी।
जीएम केआर कौशल का कहना है कि बसों की जांच करना फ्लाइंग इंचार्ज का कार्य होता है। इसी दौरान कोई बात होती है तो चालक-परिचालक जीएम को शिकायत कर सकते हैं। लेकिन चालक-परिचालक ने उन्हें शिकायत करने की बजाए पुलिस थाने में शिकायत दी, जो नियमों के विपरीत थी। फ्लाइंग इंचार्ज की शिकायत पर जांच में ये बात सामने आई है कि चालक शशी फ्लाइंग टीम की मोबाइल से वीडियो बनाने में जुट गया था। इसलिए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। परिचालक की भूमिका की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रोडवेज फ्लाइंग इंचार्ज इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि 13 जनवरी 2019 को वे बसों की जांच करने के लिए बड़ागुढ़ा के पास अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान कालांवाली-सिरसा रूट की बस की जांच की गई। कालांवाली से सिरसा रवाना होने वाली इस बस टाइम सुबह साढ़े नौ बजे का है, लेकिन चालक शीश व परिचालक सुशील सैनी सुबह नौ बजे ही कालांवाली से सिरसा रवाना हो गए। समय से पहले बस चलाने पर उन्होंने चालक-परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन वे कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद चालक-परिचालक सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक रूट पर बस चलाते रहे। शाम को परिचालक सुशील सैनी ने बड़ागुढ़ा थाने में शिकायत दी कि फ्लाइंग इंचार्ज ने बड़ागुढ़ा के पास उससे हाथापाई की। बड़ागुढ़ा थाने से 21 जनवरी को उसके पास फोन आया कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत आई है या तो परिचालक से माफी मांग लो, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। फ्लाइंग इंचार्ज राम सिंह ने कार्यालय में जाकर जीएम केआर कौशल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जीएम ने फ्लाइंग इंचार्ज को चालक-परिचालक के खिलाफ शिकायत देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें