अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
राजकीय नेशनल कॉलेज की स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) कमेटी ने पंजाब रोडवेज, राजस्थान रोडवेज व राजस्थान प्राइवेट बसों में हरियाणा के बस पास लागू करने की मांग को लेकर वीरवार को हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
रोडवेज महाप्रबंधक विजय कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि उनके गांव में ज्यादातर पंजाब रोडवेज, राजस्थान रोडवेज व राजस्थान प्राइवेट बसें चलती हैं, जिसमें हरियाणा रोडवेज छात्रों का बस पास नहीं चलता, जिसके कारण विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और विद्यार्थियों से मनमाने पैसे वसूल किए जाते हैं और बस की टिकट भी नहीं दी जाती। इसके अलावा कई बार चालक बस रोकते भी नहीं और बस पर चढ़ाने से मना करते हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि सीडीएलयू की परीक्षाएं भी नजदीक हैं, जिसके चलते उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर एसएफआई के मनोज, जयवीर सहु, शिवम, रमेश कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार, विक्की, गुरप्रीत सिंह, अशोक कुमार, मोनू, ज्ञानी राम, जयवीर आदि मौजूद रहे।
-----------------------
फोटो: 25