फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पंचायत ने लिए कई अहम फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
गांव अहमदपुर की पंचायत की ओर से आयोजित बैठक में शनिवार को कई अहम फैसले लिए। किन्नरों को 1100 और 2100 रुपये की बधाई दी जा सकती है साथ ही गांव में लावारिस पशु छोड़ने वाले पर 5100 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
इस मौके सरपंच सरमित्र की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें ग्रामवासी और पंचायत सदस्य मौजूद रहे। पंचायत ने सभी ग्राम वासियों के सामने फैसला लिया कि खुशी के मौके पर पांच किल्ले जमीन वाला कोई भी गांव वासी किन्नर को 1100 रुपये से अधिक नहीं देगा और पांच किल्ले से अधिक जमीन वाले किन्नर को 2100 से अधिक बधाई नहीं देगा। यदि गांव में किसी बुजुर्ग की मौत हो जाने पर दाह संस्कार के बाद जो प्रसाद बांटा जाता है आज के बाद वह नहीं बांटा जाएगा। किसी भी बुजुर्ग की मौत हो जाने पर लंगर में केवल दाल रोटी ही होगी मिठाई शामिल नहीं की जाएगी। इसके साथ ही लावारिस पशुओं को छोड़ने पर भी कड़ा रुख अपनाया गया और पशुओं को छोड़ने पर 5100 का जुर्माना निर्धारित किया गया। इस राशि को पंचायत क ो दिया जाएगा, जिससे उन पशुओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने यह फैसला सभी ग्रामवासियों की सहमति से लिया। सभी ग्रामवासियों और पंचायत के सदस्यों ने पंचायत के इस फैसले की तारीफ करते हुए पंचायत को इस बारे में पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस मौके पर बुद्ध सिंह, प्रेम चंद, सुभाष चंद, संदीप, गगन, नत्था सिंह, राम लाल, बलवीर सिंह, खानचंद, लाभ सिंह और जंग सिंह आदि मौजूद रहे। सरपंच सरमित्र सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और लोहड़ी की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें