फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तलवार दिखाकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 51120 रुपये की नकदी लूटी

Wed, 23 Sep 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीसीटीवी में लूट की वारदात को अंजाम देते हुए बाइकसवार । सीसीटीवी 
विज्ञापन
फोटो - 20,21
विज्ञापन


देसुजोधा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव जोगेवाला से देसुजोधा रोड पर स्थित स्माग पेट्रोल पंप पर बुधवार दोपहर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने तलवार दिखाकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से करीब 51,120 रुपये की नकदी लूट ली और मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पेट्रोल पंप कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पेट्रोल पंप पर रविदास नगर, मंडी डबवाली निवासी गुरसिमरन सिंह पुत्र जगवीर सिंह तथा गांव डबवाली निवासी मंदीप पुत्र शिवराज सिंह पेट्रोल डालने का काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने वहां मौजूद सेल्समैनों को तलवार दिखाकर धमकाया जब पंप कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने तलवार से उनपर हमला किया जिसमें वे बाल-बाल बच गए और इसी दौरान हमलावरों ने उनके पास मौजूद करीब 51,120 रुपये की नकदी छीन ली।
इस संबंध में शहर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पेट्रोल पंप व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस द्वारा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अचानक हुई इस वारदात से पंप कर्मचारी सहम गए
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि पंप कर्मचारियों ने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसके बाद कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक अंग्रेज सिंह तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें