फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 51 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तेजी से चलाई जा रहा है। विभाग ने दूसरे चरण के 51 फीसदी कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। वहीं प्रथम चरण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए वीरवार को 11 केंद्रों पर मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने केंद्र तय कर लिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण में शामिल कुल 135 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई। जबकि विभाग ने 150 वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य तय किया था। दूसरे चरण में शामिल राजस्व, पुलिस कर्मी, नगर परिषद और पंचायती राज के कर्मी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। एक केंद्र होने के कारण यहां दिनभर कर्मचारियों की भीड़ लगी रही।
आज इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विभाग की ओर से मेगा ड्राइव चलाने के लिए सिरसा के दो सेंटर, चोपटा, डबवाली ओढ़ा, बडागुढ़ा, नाथूसरी चोपटा, माधोसिंघाना और रानियां में एक एक केंद्र बनाया गया है। जिन पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जबकि सिरसा के नागरिक अस्पताल और पुलिस लाइन में एक एक सेंटर बनाया गया है। यहां दूसरे चरण के कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोट
वीरवार को स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। दूसरे चरण में शामिल 51 फीसदी कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शेष कर्मियों को भी जल्द ही वैक्सीन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें