फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 51 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 51 लाख रुपये ठग लिए। एक अन्य मामले में दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जी लिंक के जरिए करीब 1.11 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में सिरसा क्षेत्र निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपनी कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने और कमाई को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने की सुविधा देने का दावा किया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने करीब 51 लाख रुपये निवेश कर दिए। शुरुआत में उसे खाते में अच्छा मुनाफा दिखाई दिया। रकम निकालने का प्रयास करने पर उसे टालमटोल कर गुमराह किया जाने लगा। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से कटी राशि:
दूसरे मामले में पीड़ित के व्हाट्सएप पर बैंकिंग एप अपडेट करने का संदेश आया। इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते से करीब एक लाख 11 हजार रुपये निकल गए। जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें