फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ठेके की टीन की दीवार उखाड़कर 50 हजार रुपये और 80 हजार कीमत की शराब की बोतलें चोरी

Sun, 29 Mar 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना क्षेत्र के गांव फरवाईं कलां स्थित शराब ठेके की टीन की दीवार उखाड़कर अज्ञात रविवार रात महंगी शराब और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव फरवाईं कलां निवासी अरविंद ने शिकायत में बताया कि वह सुभाष वाइन के नाम से सिरसा के जोन नंबर 15 फरवाईं कला के सर्कल का मालिक है। इस सर्कल के तहत छह शराब ठेके आते हैं जिनकी मुख्य शाखा नेजाडेला कलां में स्थित है। 28 मार्च की रात सुभाष वाइन के मुख्य ठेके पर कर्मचारी विरेंद्र यादव और गौतम कुमार ड्यूटी पर थे। रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच दोनों कर्मचारी सो गए। इस दाैरान चोर ठेके के पीछे की टीन से बनी दीवार उखाड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये और 80 हजार कीमत की शराब की बोतलें ले गए।
अरविंद ने बताया कि ठेके का सीसीटीवी कैमरा तीन-चार दिनों से खराब है। 29 मार्च सुबह जब कर्मचारी ठेका खोलने पहुंचे तो वारदात का पता चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें