फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 50 बसें, निशुल्क कर सकेंगे सफर

Thu, 03 Aug 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पांच व छह अगस्त को सीईटी देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग ने 50 बसों की व्यवस्था की है। इसमें परीक्षार्थी निशुल्क सफर कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के लिए पांच अगस्त को 29 व छह अगस्त को 21 बसें उपलब्ध रहेंगी। सुविधा का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थी के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। महिला परीक्षार्थी के साथ सहायक को भी सुविधा मिलेगी।


परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाया गया है। हेल्प डेस्क पर चार अगस्त को सायं छह बजे से परीक्षार्थी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 86849-80153, 98136-49433 व 94676-86777 पर भी संपर्क कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए पांच अगस्त को हिसार के लिए सात बसें उपलब्ध रहेंगी, जोकि सुबह पांच बजे से चलेंगी। करनाल जाने के लिए आठ बसें उपलब्ध रहेंगी, जिनका चलने का समय सुबह दो बजे रहेगा। कुरुक्षेत्र के लिए पांच बसें जाएंगी, जोकि सुबह दो बजे चलेंगी। पंचकूला के लिए छह बसें व पानीपत के लिए तीन बसें उपलब्ध रहेंगी, जिनका चलने का समय क्रमश: सुबह एक बजे व 1.15 मिनट रहेगा।
विज्ञापन




छह अगस्त को यह रहेगा शेड्यूल
परीक्षार्थियों के लिए छह अगस्त को हिसार के लिए तीन बसें उपलब्ध रहेंगी। करनाल जाने के लिए पांच, कुरुक्षेत्र जिला के लिए पांच, पंचकूला के लिए छह बसें व पानीपत के लिए दो बसें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


-सीईटी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बसें दो दिन चलाई जाएंगी। जिसका शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क पर विद्यार्थी जानकारी ले सकते हैं। - शेर सिंह, जीएम रोडवेज, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें