फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ : पति-पत्नी सहित तीन को 5 साल कैद, 20 हजार जुर्माना

Tue, 17 Nov 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चियों के खिलाफ अपराध समाज पर कलंक, कम सजा देना पीड़ितों के साथ अन्याय : कोर्ट
विज्ञापन


न्यायाधीश ने कहा-समाज की न्याय की पुकार सुनकर उचित सजा जरूरी, पीड़ित को मिलेगा 15 हजार मुआवजा



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। किशोरी से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पति-पत्नी सहित तीन दोषियों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता अमित मेहता ने दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की थी। न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने कहा कि दोषी किसी भी नरमी के हकदार नहीं हैं। अदालत ने बताया कि दोषियों ने पीड़िता को जबरन घर ले जाकर मारपीट की।
विज्ञापन

दोषी राजेंद्र ने किशोरी का यौन उत्पीड़न किया, उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और कपड़े फाड़े। न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि नाबालिग बच्चियों के खिलाफ अपराध समाज पर कलंक हैं।
ऐसे मामलों में कम सजा देना पीड़ितों और समाज के साथ अन्याय होगा। कोर्ट ने कहा कि न्याय की पुकार सुनकर उचित सजा देना जरूरी है। जुर्माने की राशि में से 15 हजार रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।
यह हुआ था मामला
14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। दो मार्च 2023 को शाम लगभग छह बजे वह अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। पड़ोसी किरण बाला ने उसे बातचीत के बहाने घर बुलाया। किशोरी के मना करने पर किरण बाला ने उसे थप्पड़ मारा और प्रकाश कौर ने घूंसा मारा। इसके बाद दोनों उसे खींचकर घर के अंदर ले गईं।
विज्ञापन

राजेंद्र पर छेड़छाड़ करने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि घर के आंगन में बाहर निकलने की कोशिश करने पर राजेंद्र ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसी, उसकी मां और एक व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को राजेंद्र, किरण बाला और प्रकाश कौर के चंगुल से बचाया। इसके बाद तीनों ने अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर राजेंद्र कुमार, उसकी पत्नी किरण बाला और पड़ोसी प्रकाश कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें