फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वीआईपी नंबर दिलाने का झांसा देकर सिरसा में 5 हजार की ठगी

Tue, 24 Nov 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। साइबर ठग अब लोगों को वीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। शहर में एक व्यक्ति को सस्ते दाम पर वीआईपी मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाने का लालच दिया गया।
ठगों ने उससे पांच हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा निवासी पीड़ित ने बताया कि उसने पहले अपने एक मित्र के माध्यम से 30 हजार रुपये में एक वीआईपी मोबाइल नंबर खरीदा था। 13 सितंबर 2026 को उसके उसी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह उसे बहुत कम कीमत पर वीआईपी मोबाइल नंबर उपलब्ध करवा सकता है। उसने यह भी कहा कि उसने ही पीड़ित के दोस्त को उक्त नंबर दिलवाया था।
ठगी का तरीका
उक्त व्यक्ति ने पीड़ित को 15 हजार रुपये में एक और वीआईपी नंबर देने का प्रस्ताव दिया। पीड़ित ने सोचकर बताने की बात कही, लेकिन ठग लगातार फोन करके जल्द फैसला लेने का दबाव बनाने लगा। वह बार-बार कहता रहा कि नंबर अभी उपलब्ध है, बाद में शायद नहीं मिलेगा। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने पांच हजार रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। शेष दस हजार रुपये नंबर मिलने के बाद देने तय हुए थे।
विज्ञापन

आरोपी का मोबाइल नंबर बंद मिला
रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब पीड़ित ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। काफी प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं होने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार एक महिला से भी साइबर ठग ने हजारों रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें