फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले पांच संक्रमित तो सात ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात और लोगों ने शुक्रवार को कोरोना को मात दी। इनमें हिसार शादी से लौटे परिवार के तीन सदस्य भी शामिल है। वहीं पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जिसमें एक संक्रमित दूसरे जिले से लौटकर सिरसा आया है तो दूसरा संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा तीन अन्य केस सामने आए है। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 251 हो चुका है। 160 ठीक हो चुके हैं। वहीं 196 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इन दस दिनों में एक दिन भी ऐसा नहीं गया जिस दिन कोई संक्रमण का मामला सामने न आया हो। शुक्रवार को जिले में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें एक व्यक्ति जो कपास मंडी सिरसा में रहता है और बीते दो दिन पहले बिहार से जिले में लौटा है। स्वास्थ्य विभाग ने जब जांच की तो पता चला कि उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कपास मंडी में सैंपल लेने शुरू कर दिए और जो भी संपर्क में आया उसकी जांच की जा रही है। जबकि दूसरी चार साल की बच्ची है जोकि सी ब्लॉक में रहने वाले संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा अलग-अलग जगह से तीन और लोग संक्रमित पाए गए है।
शादी से लौटा संक्रमित परिवार ठीक होकर लौटा घर
हिसार से शादी में लौटे एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित मिले थे जिनमें से सात दो दिन पहले ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि तीन की रिपोर्ट आई है। परिवार के सभी सदस्यों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा खैरपुर, रचना पैलेस के निकट तथा मेला ग्राउंड क्षेत्र के युवक की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिले में 248 में से 159 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 51 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 196 लोगों की अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें