फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय नहर में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के रामना चक जिला अमृतसर का युवक वीरवार देर शाम को नहाते समय उपमंडल कालांवाली के पंजाब के सीमावर्ती गांव हस्सू में से गुजरती डबवाली माइनर में नहाते समय डूब गया। कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने गोताखोरों की सहायता से वीरवार देर शाम तक युवक की तलाश की लेकिन कई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को युवक का शव गांव हस्सू व गांव नौरंग के बीच माइनर से बरामद हो गया। कालांवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सिरसा में करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार करीब 22 वर्षीय कप्तान सिंह जोकि पंजाब के कनकवाल स्थित गुरु गोबिंद सिंह तेलशोधक रिफाइनरी में किसी प्राइवेट कंपनी के अधीन कार्य करता था। वह वीरवार को छुट्टी लेकर अपने साथी विजय पाल के साथ पंजाब के कनकवाल से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित हरियाणा के गांव हस्सू में नहर पर नहाने के लिए आया था। नहाते समय कप्तान सिंह ने नहर में डूबने लगा। काफी समय तक युवक बाहर नहीं आया तो साथी युवक विजय पाल ने शोर मचाया और कप्तान सिंह के परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने उपमंडल कालांवाली के प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाकर युवक की देर शाम तक तलाश की गई मगर कोई सुराग नहीं मिला। गोताखोर वीरू सिंह व उसके साथी गोताखोरों की ओर से काफी तलाश करने के बाद कप्तान सिंह का शव गांव हस्सू व गांव नौरंग के पास से बरामद किया। जानकारी अनुसार मृतक कप्तान सिंह के पिता दलबीर सिंह दिहाड़ी मजदूरी का काम करते है। मृतक कप्तान सिंह के एक अविवाहित बड़ा भाई व एक विवाहित बहन है। कप्तान सिंह करीब दो माह पहले ही पंजाब के कनकवाली स्थित गुरु गोबिंद सिंह तेलशोधक रिफाइनरी में किसी प्राइवेट कंपनी के अधीन कार्य करने के लिए आया था। वहीं थाना प्रभारी राजा राम ने बताया कि मृतक के भाई कैप्टन सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें