फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 44 नए कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा पहुंचा 1209

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीज। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बाजारों में निकले लोग न ही मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। वीरवार को जिले में 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1209 हो गया है। वहीं जिला अस्पताल में पर्ची कटवाने और जांच कराने के लिए महिलाओं को लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में वीरवार को 44 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 4 शहर के अग्रसेन कॉलोनी, 5 पटेल बस्ती, चार कालांवाली से, दो मंगाला से, दो सी ब्लॉक से, चार सिरसा शहर से, दो हुडा से, दो बेगू रोड से, एक सुभाष बस्ती से, एक कंगनपूर से, एक साहुवाला से, एक ई ब्लॉक से, तीन नोहरिया बाजार से, एक रानियां चुुंगी से, तीन संतनगर से, एक गांधी कॉलोनी से, एक बरनाला रोड से, एक एडिशनल कॉलोनी से, एक रोड़ी बाजार से, एक सदर बाजार से, दो ओढ़ा से और एक पन्नीवाला रूलदू से संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य व प्रशासनिक विभाग की टीमों ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि अब तक जिलेभर से 40251 लोगों के सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से 1209 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 38924 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 440 केस अभी एक्टिव हैं, जिनमें से 235 होम क्वारंटीन हैं और 205 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं 757 लोग ठीक होकर घरों को जा चुके हैं और 118 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
गर्भवती महिलाओं के लिए संक्रमण का खतरा
सिविल अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए हर जगह पर गोले तो लगाए गए हैं, लेकिन उनका कोई पालन नहीं हो रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीज भी ा ही तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगाकर अस्पताल में आ रहे हैं। अस्पताल परिसर में पर्ची कटवाने के लिए पहले की तरह से ही लाइनें लगनी शुरू हो गई है। अस्पताल के जनाना वार्ड में भी पहले की तरह अब गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है और जांच के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। जिस समय कोई भी सामाजिक दूरी नहीं बन पा रही है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। सिविल अस्पताल में जनाना वार्ड में मरीजों की जांच शुरू होने पर भीड़ बढ़ती ही जा रही है। वहीं विभाग को ऐसे प्रबंध करने चाहिए कि गर्भवती महिलाओं को सैनिटाइज किया जाए और उसके बाद ही उनकी जांच हो और जनाना वार्ड में सामाजिक दूरी का पालन होना चाहिए।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वालों को समझाया जा रहा है और सामाजिक दूरी के लिए भी व्यवस्था की गई है। लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। जिस पर उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। वहीं सामाजिक दूरी ना होना भी संक्रमण का कारण है और वीरवार को 44 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें