फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 43 प्रत्याशियों ने करवाई चुनाव खर्च रजिस्टर का जांच, 11 रहे अनुपस्थित, नोटिस होगा जारी

Mon, 30 Sep 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले के विधानसभा क्षेत्र सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली व रानियां के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च रजिस्टर का द्वितीय निरीक्षण किया गया। द्वितीय निरीक्षण में 54 प्रत्याशियों में से 43 ने खर्च रजिस्टर का निरीक्षण करवाया। 11 प्रत्याशी अनुपस्थित रहे, जिनको नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

खर्च पर्यवेक्षक विजय सिंह ने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपना चुनावी खर्च की जांच करवाना अनिवार्य है। डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 12 में से 3, रानियां विधानसभा क्षेत्र के 14 में से 4, सिरसा विधानसभा क्षेत्र के 13 में से 3 तथा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के 10 में से 1 उम्मीदवार या उनके एजेंट अपने खर्च परीक्षण के दौरान हाजिर नहीं हुए। खर्च पर्यवेक्षक ने बताया कि परीक्षण के लिए नहीं पहुंचने वाले उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें