फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने पुतला फूकां, सामाजिक संगठन ने दिया हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने पुतला फूंका
विज्ञापन

सिरसा। सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के बर्खास्त करने के बाद हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने शनिवार को पुतला फूंका। हड़ताल कर्मचारियों ने घोषणा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती तब तक वे ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे और उनका धरना जारी रहेगा। इससे पहले हड़ताली कर्मचारियों समर्थन देने के लिए स्वामीनाथ संघर्ष समिति के विकल पचार, डिपो होल्डर एसोसिएशन रतन बैनीवाल, अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शीशपाल केहरवाला समेत अनेक संगठनों ने अपना समर्थन नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों केे धरनास्थल पर पहुंच कर किया। विकल पचार ने हड़ताली कर्मचारियों आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर जिले के 500 किसान जल्द ही सिविल सर्जन से मिलेंगे और समस्या का समाधान करवाएंगे।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर चल रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किया था कि अगर 20 फरवरी तक ड्यूटी पर नहीं आते है तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। इसके बावजूद भी कर्मचारियों स्वास्थ्य विभाग के आग्रह को मानने से इंकार कर दिया और 592 में से 235 ड्यूटी पर नहीं लौटे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस के आधार पर बर्खास्त कर दिया। नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस सेवा को अगर छोड़ दें तो डिलीवरी व शिशु केयर यूनिट का भी काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु केयर यूनिट का काम प्रभावित
शिशु केयर यूनिट को संभालने के लिए एनएचएम कर्मचारियों को एक विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। जिसे न्यू बोर्न केयर ट्रेनिंग कहते हैं। लेकिन एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण उनके स्थान पर काम कर रही स्टाफ नर्सों को उक्त काम की ट्रेनिंग नहीं दी गई है जिसके चलते शिशु केयर यूनिट का काम प्रभावित हो रहा है। हालांकि अधिकारी कोई परेशानी नहीं आने की बात कह रहे हैं।

एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण स्वास्थ्य सेवा में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई है। पक्के कर्मचारियों के सहारे सभी काम चल रहे हैं।
- डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें