फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों की गली के आगे लगेंगे सूचना पट्, मोबाइल नंबर अंकित होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
31 पार्षदों की मुख्य गली के आगे अब उनके नाम का लगेगा सूचना पट्ट
विज्ञापन

सिरसा। शहर के 31 पार्षदों की मुख्य गली के आगे अब उनके नाम का सूचना पट्ट लगाया जाएगा। नगरपरिषद ने करीब सात लाख का टेंडर एक फर्म को जारी किया। इस सूचना पट्ट पर पार्षद का नाम और उसका मोबाइल नंबर अंकित होगा। जो महिला पार्षद है, उनके पति का नाम भी सूचना पट्ट पर अंकित किया जाएगा। नगरपरिषद ने ठेकेदार को 25 अगस्त तक यह काम पूरा करने के निर्देश दिए है। वीरवार को नगरपरिषद में उप प्रधान रणधीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस बैठक में पार्षद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, ख्याली राम, राजेश गुज्जर, लक्की डावर, महावीर, मनोज मकानी, जश्न इंसा, अमित सोनी, भूषण बरोड, संगीता सचदेवा, कौशल्या वर्मा भी उपस्थित थे। दोपहर बाद सफाई कर्मचारियों के साथ भी बैठक होनी थी। लेकिन उप प्रधान रणधीर सिंह के डीसी से मुलाकात करने के कारण वे पहुंच नहीं पाए। इसलिए बैठक स्थगित कर दी गई। हालांकि बैठक के लिए सभी सफाई दरोगाओं को बुला लिया गया था। अब सफाई संबंधी बैठक शुक्रवार को 11 बजे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से दस कर्मचारी हायर किए
नगरपरिषद ने शहर की स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करवाने के लिए दस कर्मचारी आउटसोर्सिंग फर्म के माध्यम से हायर किए है। ये कर्मचारी सोमवार से शहर की स्ट्रीट लाइट्स को ठीक करने का काम शुरू कर देंगे। पहले किस वार्ड की स्ट्रीट लाइट्स ठीक की जाए। इसके लिए पार्षदों ने 31 वार्ड की पर्चियां डलवाई। पार्षद ख्यालीराम से पर्चियां एक,एक करके निकाली गई। कर्मचारी हर दिन तीनों वार्ड की स्ट्रीट लाइट्स का काम ठीक करेंगे।
कोट्स
स्ट्रीट लाइ्टस ठीक करने के लिए दस कर्मचारी आऊटसोर्सिंग फर्म से हायर किए गए है। सफाई को लेकर शुक्रवार दरोगाओं के साथ बैठक की जाएगी।
रणधीर सिंह, उप प्रधान, नगरपरिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें