मेहनाखेड़ा में 38 करोड़ से बनेगा 220 केवी सब स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा।
एचवीपीएन ने जिले के दो सब स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही जिले के मेहनाखेड़ा गांव में बनने वाले 220 केवी सब स्टेशन का वर्क आर्डर भी अलॉट हो गया है। अगले कुछ दिनों में इस सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जबकि सिरसा के साथ लगते बेगू गांव स्थित 132 केवी सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है। इस सब स्टेशन में 50 एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। जबकि यहां पर पहले 25 एमवीए का है।
132 केवीए सब स्टेशन की क्षमता बनने पर 57 गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। क्योंकि इस सब स्टेशन के अधीन 33 केवी सब स्टेशन नाथूसरी, कागदाना और जमाल आते हैं। जो कि आगे 57 गांवों में बिजली सप्लाई करते हैं। इस प्रोजेक्ट पर करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। वर्क के चलते ही इस बस स्टेशन के अधीन आने वाले गांवों को अभी सिरसा सब स्टेशन से एपी फीडर के लिए अभी पांच घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। काम पूरा होने के बाद आठ घंटे बिजली सप्लाई होगी। वहीं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शहर के भादरा बाजा, हनुमान मंदिर, कारखाना बाजार में 200 केवी के ट्रांसफार्मर रखे गए है। एचवीपीएन ने मेहनाखेड़ा के 220 केवी सब स्टेशन का प्रसताव भी पारित कर दिया है। इसका वर्क अलॉट कर दिया गया। 38 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का काम कंपनी को करीब 18 महीने में इसका काम पूरा करना है। हालांकि यह प्रोजेक्ट 2014,15 में मंजूर हुआ था। लेकिन जब प्रस्ताव हाई परचेज पावर कमेटी में गया तो इस पर कुछ तकनीकि पेंच फंसने के कारण आब्जक्शन लग गए। ऐसे में प्रोजेक्ट लेट होता गया। अब एचवीपीएन ने मेहनाखेड़ा के 220 केवी सब स्टेशन का वर्क अलॉटमेंट कर दिया है। इस सब स्टेशन से ऐलनाबाद, माद्योसिंघाना, रामनगरिया और रानियां के 220 केवी सब स्टेशन की लाइनों को आपस में जोड़ा गया है। ताकि किसी एक क्षेत्र में ब्रेक डाउन होने पर दूसरे सब स्टेशन से उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा सकें।
रानियां में 100 एमवीए की जगह पर रखा जाएगा 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर
एचवीपीएन ने रानियां के 220 केवी सब स्टेशन में 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखने के लिए सिविल वर्क का आर्डर जारी कर दिया। इस प्रोजेक्ट पर करीब तीन करोड़ 53 लाख का खर्च आएगा। क्षमता बढ़ने के बाद ओवरलोड चल रहे जीवननगर सब स्टेशन, ढुढिय़ावाली, माधो सिंघाना सब स्टेशनों का लोड भी सही हो जाएगा। एक महीने में रानियां सब स्टेशन का प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। वहीं जीवननगर, करीवाला, डिंग मंडी और डबवाली के सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएंगी। बीते दिनों इस संबंध में एचवीपीएन और डीएचवीपीएन के बीच प्रोजेक्ट को लेकर सहमति भी बनी है। इन जगहों पर दस दस एमवीए के ट्रांसफार्मर अतिरिक्त रखे जाएंगे।
कोटस
मेहनाखेड़ा में नए 220 केवी सब स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रोजेक्ट का वर्क आर्डर जारी हो गया है। करीब
38 करोड़ की लागत आएगी। जबकि रानियां में कुछ दिनों बाद और बेगू सब स्टेशन पर नए ट्रांसफार्मर रखने का काम चल
रहा है।
वीके चौधरी, कार्यकारी अभियंता, एचवीपीएन सिरसा।