फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीडी शराक्षण महाविद्यालय में जूनियर्स ने दी सीनियर्स को विदाई पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में जूनियर्स ने दी सीनियर्स को विदाई पार्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित शिक्षण महाविद्यालय में बीएड के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को जूनियर्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर विदाई पार्टी दी गई। जिसमें मुख्यातिथि जेसीडी विद्यापीठ के प्रबंधन समन्वयक इंजी. आकाश चावला तथा रजिस्ट्रार सुधांशु गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा मां सरस्वती के चरणों में द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने मुख्यातिथि एवं जेसीडी विद्यापीठ के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यगण एवं विद्यापीठ के रजिस्ट्रार महोदय का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में आज के दिन का बड़ा महत्व होता है एवं विद्यार्थी को इस दिन का इंतजार रहता है। वह अपने कॉलेज में व्यतीत किए गए दिनों को याद करके अपनी यादों को तरोताजा करते हैं तथा उन्हें संजोकर संस्थान से ले जाते हैं। निर्णायक मंडल द्वारा बीएड (सामान्य) की छात्राओं में मिस बीएड स्नेहपाल, मिस फेयरवेल पवनदीप कौर, मिस प्रतिभाशाली प्रियंका और नवप्रीत, मिस पर्सनैलिटी कोमल तथा छात्रों में मिस्टर बीएड शुभम, मिस्टर फेयरवेल विनोद कुमार, मिस्टर पर्सनैलिटी शांतनु को चुना गया। इसी तरह बीएड (स्पेशल) की छात्राओं में मिस बीएड स्पेशल लिनकोन, मिस बीएड स्पेशल सुमन एवं लड़कों में मिस्टर फेयरवेल ईश कुमार का चयन किया गया। एम एड प्रथम वर्ष से मिस प्रतिभाशाली पूजा और एम एड द्वितीय वर्ष से मिस्टर सुरेश कुमार तथा मि. फेयरवेल एमएड देवेंद्र कुमार और मिस पर्सनैलिटी पवनदीप को चयनित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें