फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 मरीजों ने दी कोरोना को मात तो 41 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 51 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में अब तक 4271 तो कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को आई रिपोर्ट में 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में एक डबवाली, एक भारत नगर, एक प्रीत नगर, दो हुडा, एक बांसल कॉलोनी, एक कीर्ति नगर, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक चत्तरगढ़पट्टी, दो नोहरिया बाजार, एक सरकुलर रोड, एक इंद्रपुरी मोहल्ला, एक कोर्ट कॉलोनी, एक बांसल कॉलोनी समेत सिरसा शहर से 15 संक्रमित मिले हैं। वहीं पांच डबवाली अर्बन, एक ऐलनाबाद, तीन कालांवाली, एक ओढ़ां, तीन माधोसिंघाना, 10 चौटाला और तीन बड़ागुढ़ा से शामिल हैं। वहीं विभागीय टीमों ने मौके पर जाकर मोर्चा संभाल लिया है। वहीं शनिवार को जिले 51 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी तक 3760 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें