रानियां थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव जीवन नगर क्षेत्र से एक युवक को नशे के 100 कैप्सूल के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जयपाल निवासी डबली खुर्द जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रानियां थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गांव जीवन नगर क्षेत्र में सामने से आ रहे युवक ने देख कर भागने की कोशिश की शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे के 100 कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।