फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 गांवों में दो दिन में 4 हजार लोगों की हुई जांच, नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में कोरोना संक्रमितों की पहचान करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। दो दिनों में 71 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। दो दिनों में टीमों की ओर से लगभग एक हजार परिवारों के चार हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। लेकिन इनमें से अभी तक कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं, रविवार को कोरोना से 16 वर्षीय किशोर सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 424 नए कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

जिले में अब तक 282 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 336582 लोगों के सैंपल लिए गए है इनमें से 24067 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब कुल 4927 मरीज सक्रिय है। इनमें से 389 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 113 मरीज सरकारी अस्पतालों में तो 276 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। संक्रमित 20 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में 4048 मरीज होम आइसोलेट है। रविवार को 642 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब 18858 मरीज स्वस्थ हो चुके है।
किशोर सहित आठ ने दम तोड़ा, 424 नए कोरोना संक्रमित मिले
रविवार को गिदड़ावाली के 16 वर्षीय युवक, नेजाडेला खुर्द की 50 वर्षीय महिला, रिसालियाखेड़ा का 58 वर्षीय व्यक्ति, रामपुरा की 52 वर्षीय महिला, सिरसा की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, धोलपालियां का 65 वर्षीय बुजुर्ग, भूर्टवाली का 54 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा के 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब तक 282 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को सिरसा में 147, डबवाली में 27, ऐलनाबाद में 17, ओढां में 33, नाथूसरी चोपटा में 51, माधोसिघाना में 7, रानियां में 40, चौटाला में 53, बडागुढ़ा में 5 सहित कुल 424 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

-----
पांच ग्रामीणों में मिले लक्षण, रिपोर्ट आई नेगेटिव
स्वास्थ्य विभाग की 71 टीमें गांवों में सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान टीम के सदस्य घर में पहुंचकर लोगों से आयु, खांसी, जुखाम, शुगर लेवल, ऑक्सीजन लेवल और पुरानी बीमारियों संबंधित पूछताछ कर रही है। टीमों की ओर से ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान भी जांचा जा रहा है। लेकिन अभी तक पांच ही व्यक्ति में कोरोना संक्रमित होने के लक्षण पाए गए थे। लेकिन रैपिड एंटीजन टैस्ट के बाद उन मरीजों की रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई । ऐसे में अगर कोई मरीज संक्रमित पाया जाता है तो उनके रहने के लिए गांव की धर्मशालाओं और स्कूलों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
----
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांवों में टीमों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। टीमों की ओर से परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर व उनकी थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन और पुरानी बीमारियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी 71 गांवों में ही सर्वे शुरू किया है।
विज्ञापन

-डॉ. मनीश बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें