फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए सिरसा ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र गांव बुड्ढी मेडी क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को 15 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार व विश्वामित्र उर्फ विष्णु निवासियान बाहिया सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविवार को सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी बुड्ढी मेडी चौक से जीवन नगर की तरफ जा रहे थे की घग्गर नदी पूल पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को काबू कर तलाशी लेने पर प्लास्टिक कट्टे से 15 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें