फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रेडिंग के नाम पर 6.79 लाख की ठगी मामले में 4 और आरोपी काबू

विज्ञापन
कड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। 
विज्ञापन
सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर छह लाख 79 हजार रुपये की ठगी करने मामले में चार और आरोपियों को काबू किया है। इन आरोपियों की पहचान दिलेर खान, सुलेमान, आमिर व अरबाज निवासी जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस घटना के तीन आरोपियों को पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि कुछ समय पहले रायसिंह पुत्र आजाद सिंह निवासी प्रेम नगर सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत दी थी कि साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के नाम पर पैसा निवेश कर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे करीब 6 लाख 79 रुपये की ठगी की।
पीड़ित की शिकायत पर 25 नवंबर को साइबर थाना सिरसा में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसपी ने बताया कि साइबर थाना की एक विशेष पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चार और लोगों को जोधपुर क्षेत्र से काबू कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर हासिल कर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें