फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस की 39 टीमों ने 6 घंटे में दबोचे 35 तस्कर

Sun, 06 Apr 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान गली में मौजूद पुलिस कर्मी ।नाकाबंदी के दौरान गली में मौजूद पुलिस कर्मी ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। गैरकानूनी धंधा करने वालों पर पुलिस प्रभावी ढंग से शिकंजा कस रही है। इसके तहत जिला पुलिस की 39 पुलिस टीमों ने रविवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑपरेशन आक्रमण के नाम से विशेष अभियान चलाया। विभिन्न आपराधिक गतिविधियों और गैर कानूनी धंधे में लिप्त 35 लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किया गया है।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने एक युवक को 15 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। पुलिस टीमों ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों और खुर्दा संचालकों के कब्जे से 57 बोतल अवैध शराब, 86 बोतल देसी शराब और 800 लीटर अवैध लाहन बरामद किया। पुलिस ने 14,240 रुपये की जुआ राशि बरामद की।
विज्ञापन




विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त आठ लोगों को भी 172 बीएनएस के तहत काबू किया। इस अभियान के दौरान जिलाभर में चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कई वाहनों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान 97 वाहनों चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन





आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना ही अभियान का उद्देश्य

एसपी विक्रांत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा कर अपराध एवं अपराधियों समेत गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े और वे खुद को सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए सभी पुलिस कर्मचारी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि नशे के खिलाफ शुरू की गई जिला पुलिस की मुहिम में आमजन को भी जोड़ने का प्रयास करें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें