संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। एनएच-9 टी पॉइंट पर गांव भावदीन क्षेत्र से सीआईए सिरसा पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को 388 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र जीत गांव भावदीन सिरसा का रहने वाला है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस बुधवार को एनएच-9 टी पॉइंट भावदीन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 388 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ डिंग पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ने बताया कि वह उक्त अफीम राजस्थान से लेकर आया था। इसे डिंग क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। आरोपी ने पूछताछ में सप्लायर का नाम व पता भी बताया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही पुलिस सप्लायर को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी वीरेंद्र से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।