फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नेशनल हाईवे भूमि अधिग्रहण के 356 मामलों का हुआ समाधान

Wed, 06 May 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो।
वीडियो कॉफ्रेंस में सिरसा से अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल जुड़े। एडीसी ने बताया कि जिले में भूमि अधिग्रहण से संबंधित कुल 463 मामले थे जिनमें से अब तक 356 मामलों का निवारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष 107 मामलों के समाधान के लिए भी प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि शेष मामलों का भी शीघ्र निपटारा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे परियोजनाएं राज्य के आर्थिक विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रगति की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें