फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से 35 घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचे घायल। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
भरतपुर राजस्थान से सिरसा जिले के गांव कालांवाली में नरमा चुगाई के लिए जा रही एक पिकअप गाड़ी सोमवार की सुबह डबवाली रोड स्थित हनुमान मंदिर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार करीब 34-35 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉजेल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह एक पिकअप गाड़ी भरतपुर राजस्थान से नरमा चुगाई के लिए मजदूरों को लेकर जिले के गांव कालांवाली में आ रही थी। गाड़ी में महिलाएं, पुरुष व कुछ बच्चे भी शामिल थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब गाड़ी डबवाली रोड स्थित हनुमान मंदिर के निकट पहुंची तो अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे जाकर पलट गई। गाड़ी के पलटने से उसमें सवार लोगों में हड़कंप मच गया और सभी लोग चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर आकर सभी लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। गाड़ी में सवार 22 वर्षीय शकीला व 33 वर्षीय शहजाद को गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य सभी घायलों का सिरसा अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर अस्पताल में घायलों को कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें