सिरसा। विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। युवा महोत्सव में अंतिम दिन 100 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। जिला से कुल 33 युवा राज्यस्तर के लिए विजेता घोषित किए गए, अब विजेता राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।
रानियां रोड स्थित विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया था। समापन अवसर पर भाजपा नेता मनीष सिंगला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान मनीष सिंगला ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को सम्मान राशि व प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे। महोत्सव मेंं 15 स्पर्धाओं में 15 से लेकर 29 आयु तक के युवाओं ने हिस्सा लिया।
युवाओं ने समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, पेंटिंग व हैंडीक्राफट, टैक्सटाईल, एग्रो प्रोडक्ट आदि स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
ये रहे परिणाम
ग्रुप फोक डांस
- अनीषा एंड ग्रुप, प्रथम
- नेहा एंड डांस ग्रुप, द्वितीय
- वर्षा रानी एंड डांस ग्रुप, तृतीय
सोलो फोक डांस
- फतेह सिंह, प्रथम
- नेहा , द्वितीय
- पलक, तृतीय
साइंस मेला सोलो
- जसकर्ण, प्रथम
- रसबिंद्र, द्वितीय
- ऐंजल, तृतीय
साइंस मेला ग्रुप
- जसकर्ण एंड टीम, प्रथम
- पुरवेका एंड टीम, द्वितीय
- मनप्रीत एंड टीम, तृतीय
-
शब्द पांडित्य
- दिया, प्रथम
- शिवा, द्वितीय
- दीप, तृतीय
कविता
- दिव्या, प्रथम
- सोनम रानी, द्वितीय
- अंकित, तृतीय
कहानी लेखन
- दिव्यांश, प्रथम
- वंदिता, द्वितीय
- अर्पित, तृतीय
-
पेंटिंग
- सनिगधा, प्रथम
- अंशमीत, द्वितीय
- लवप्रीत, तृतीय
फोटोग्राफी
- दिशांत, प्रथम
- अनमोल, द्वितीय
- शिवम, तृतीय
ग्रुप फोक सॉन्ग
- प्रिंस एंड ग्रुप, प्रथम
- सुचेता एंड ग्रुप, द्वितीय
- अनिल एंड ग्रुप, तृतीय
-
सोलो फोक सॉन्ग
- सर्वजीत सिंह, प्रथम
- वाकिल, द्वितीय
- संदीप, तृतीय
रानियां रोड स्थित विवेकानंद स्कूल में जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शुक्रवार को युवा महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान परिणाम भी जारी किए गए। अब विजेता युवा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राष्ट्र स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे। - कपिल शर्मा, प्रेस प्रवक्ता, आईटीआई सिरसा।