फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन अंकों से नंगल टीम को हराकर संतनगर ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल टीम को हराकर संतनगर ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

ऐलनाबाद। बाबा यकीम शाह की याद में गांव कुतावढ़ में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता को संतनगर की टीम ने नंगल पंजाब की टीम को साढ़े तीन अंकों से हराकर जीता। उसे प्रथम पुरस्कार 25000 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष एक दिवसीय मेले के दौरान किया जाता है । जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की करीब 14 टीमों ने शिरकत की। एसएचओ रानियां ओमप्रकाश ने विशेष रूप से पहुंचकर कबड्डी मुकाबलों का आनंद लिया। पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत व समूह गांव के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में बेहद रोचक मुकाबले देखने को मिले । पहले सेमिफाइनल में नंगल पंजाब की टीम ने मल्लेकां को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उधर दूसरे सेमिफाइनल में संतनगर की टीम ने फक्कर झंडा पंजाब की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल मुकाबले में संतनगर व नंगल की टीमों में बेहद कांटे का मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार साढ़े तीन अंकों के अंतर से संतनगर ने फाइनल जीतकर कप पर कब्जा किया। प्रथम रहने वाली टीम को 25000 रुपये व द्वितीय टीम को 17000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। संधू परिवार की ओर से बेस्ट रेडर गोपी व बेस्ट स्टॉपर बब्बू को एलसीडी से सम्मानित किया गया। मेले के दौरान पूरा दिन अटूट लंगर भी चलाया गया। इस मौके सत्ता औलख, गुरदीप भूटर, जरनैल सिंह, लक्खा सिंह, अमोलक सिंह, पंच मेहताब सिंह, गुरसेवक सिंह, जगदेव बराड़, साबा थिंद, लक्खा सिंह थिंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें