फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में, 30 हजार को नहीं मिल रही पेंशन

Fri, 15 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
द सिरसा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारियों की चुनावी व्यस्तता से करीब 30 हजार लोगों की पेंशन रुक गई है। जिले में बैंक की 41 ब्रांच हैं, जिनमें करीब तीस हजार पेंशनरों के खाते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को डबवाली के वार्ड छह के पेंशनर अनाज मंडी स्थित बैंक की शाखा में पहुंच गए। प्रबंधक बीरबल परिहार से पेंशन बारे पूछा। प्रबंधक ने बताया कि चुनावी व्यस्तता के चलते इस बार पेंशन में देरी हुई है। वे मुख्यालय से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

जैसे ही आएगी, पेंशन बांट दी जाएगी। पेंशनर बलकार चंद, श्रीचंद, बहादुर राम, गोवर्धन दास, मीरा, पारा देवी, गुड्डी, पैडी देवी ने बताया कि उनके खाते द सिरसा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में हैं।
विज्ञापन


10 जनवरी से वे बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बैंक के अधिकतर कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगी हुई है, जिसके चलते जिला मुख्यालय से पेंशन नहीं आई है। जब आ जाएगी, बता देंगे। जबकि अन्य बैंकों में पेंशन बंट रही है।

पेंशन कब तक आ जाएगी? कर्मचारी यह भी नहीं बता रहे। बुजुर्गों के अनुसार लोहड़ी का त्योहार निकल गया है। मकर संक्रांति भी चली गई। वे त्योहार नहीं मना सके। दूसरा शीतलहर का कहर जारी है। पेंशन मिल जाए तो ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र खरीद लेंगे।

पूरे जिले में द सिरसा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 41 ब्रांच हैं। जिसके तहत 31344 पेंशनर आते हैं। इनमें से बैंक 29849 खातों को अपलोड करके पेंशन बांट रहा है, लेकिन इस बार बैंक के कर्मचारी पंचायती राज संस्थाओं में खुद को उलझा बताकर पेंशन बांटने में लापरवाही बरत रहे हैं।

इस बार पेंशन राशि देरी से आई। मेरी खुद की चुनाव ड्यूटी लगी हुई है, जिसके चलते खातों में ट्रांसफर नहीं की जा सकी। मैं, अभी राशि ट्रांसफर करता हूं। -राजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक द सिरसा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक

सिरसा में लाज सेंट्रल बैंक ने बचाई हुई है। इस बार चुनावी व्यस्तता के कारण पेंशन वितरण में देरी हो सकती है। हमने तीन-चार दिन पहले पेंशन राशि को ट्रांसफर कर दिया था। -नरेश बत्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सिरसा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें