फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन युवकों ने होटल मालिक से मांगी हर माह 2 लाख प्रोटेक्शन मनी

Wed, 15 Apr 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल कर्मचारी के सिर पर पिस्तौल तान कर दी धमकी, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। कंगनपुर फाटक स्थित ब्लू बैरी होटल में काम करने वाले युवक पर पिस्तौल से लैस तीन युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि होटल मालिक प्रिंस को कहना होटल चलाना है तो हमारी इजाजत लेनी पड़ेगी व हर महीने 2 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी देनी होगी नहीं तो होटल बंद करा देंगे। पुलिस ने घायल दीपक जांगड़ा के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

खैरपुर चौकी पुलिस को दिए बयान में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दीपक जांगड़ा ने बताया कि वह कंगनपुर फाटक स्थित ब्लू बैरी होटल में काम करता है। होटल मालिक का नाम प्रिंस है। 14 अप्रैल को रात करीब दो बजे वह होटल लॉक कर बाहर निकला तो बाइक व स्कूटी पर सवार होकर मनप्रीत उर्फ मन्नी निवासी कंगनपुर रोड, सोनल उर्फ सन्नी निवासी बरनाला रोड व साधराम उर्फ साधु निवासी ऑटो मार्केट सिरसा उसके पास आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनप्रीत ने पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर लगा दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीनों युवकों ने उससे कहा कि यह हमारा इलाका है, होटल चलाना है तो प्रिंस को हमारी इजाजत लेनी पड़ेगी और हर महीने 2 लाख रुपये देने पड़ेंगे वरना होटल बंद करा देंगे। इसके बाद तीनों युवक चले गए। जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें