फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छतरियां में खेत में मारपीट, तीन घायल

Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां के छतरियां गांव में खेत विवाद, तीन घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव छतरियां में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ागुढ़ा पुलिस ने घायल राजेंद्र प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।
यह प्राथमिकी हरदीप सिंह निवासी साहुवाला प्रथम और 13-14 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज हुई है। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 4 अगस्त को उनके भाई बनवारी लाल का फोन आया था। बनवारी लाल ने बताया कि हरदीप सिंह व अन्य लोगों ने उन्हें खेत में घेर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब राजेंद्र प्रसाद और उनके भतीजे अशोक मौके पर पहुंचे, तो हरदीप सिंह व उसके साथियों ने उन पर, उनके बेटे कुलदीप और भाई बनवारी लाल पर लाठी-डंडों से हमला किया। हमलावरों ने उनका मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें