फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राहुल हत्याकांड मामले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। पुलिस 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिव चौक पर पुरानी रंजिश में चाकुओं से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सैम कुमार, सन्नी कुमार निवासी सर्कुलर रोड, शिव चौक सिरसा व सक्षम वर्मा निवासी बेगू रोड सिरसा का रहने वाला है।
पुलिस को दिए बयान में चतरगढ़पट्टी निवासी अरुण ने बताया था कि वह अनाज मंडी में मजदूरी करता है जबकि राहुल पेंटर का काम करता था। शिव चौक निवासी साहिल बाजार में एक दुकान पर काम करता है। 27 अक्तूबर की रात 11 बजे वह और राहुल बाइक पर साहिल को घर छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वे शिव चौक के पास पहुंचे तो कीर्ति नगर निवासी सुजल सुनार, सन्नी, सैम, काला निवासी वार्ड नंबर 18 निवासी व उनके 8 अन्य साथियों ने उनकी बाइक के आगे आकर रास्ता रोक लिया। अरुण के अनुसार, सुजल सुनार ने साहिल से कहा कि आज उसे मजा चखाएंगे।
बताया जाता है कि साहिल व सुजल के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। इसके बाद सुजल, सन्नी, सैम, काला और उनके साथ मौजूद सात-आठ अन्य युवकों ने तीनों दोस्तों पर हमला कर दिया। जिससे वह और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को एम्स बठिंडा में उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें