फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आईटीआई के दो दिवसीय रोजगार मेले में 289 विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 23 और 24 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिरसा में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए 552 छात्रों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 314 छात्रों ने परीक्षा पास की। इनमें से 12 छात्राओं को शिक्षुता के लिए और 289 छात्रों का एफटीई (प्लेसमेंट) के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन


यह प्लेसमेंट ड्राइव खरखौदा प्लांट के लिए आयोजित की गई थी। इस रोजगार मेले में फिटर, वेल्डर, पेंटर, तकनीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, फाउंड्रीमैन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, शीट मेटल वर्कर, टूल एंड डाई (प्रेस टूल और जिग्स), टर्नर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट (ग्राइंडर), एमएमवी, मैकेनिकल डीजल, मैकेनिकल ट्रैक्टर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर एवं टूल एंड डाई (डाई और मोल्ड) जैसे विभिन्न ट्रेड से संबंधित 568 छात्र/छात्राएं शामिल हुए।
इस दौरान 16 छात्राओं ने शिक्षुता के लिए लिखित परीक्षा दी, जिसमें 13 छात्राओं ने यह परीक्षा पास की। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षुता के दौरान 19,300 प्रति माह और प्लेसमेंट (एफटीई) के लिए 28,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यू एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजकीय आईटीआई सिरसा और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए एमओयू किया गया है। इसके तहत इस रोजगार मेले का सफल आयोजन संभव हुआ। इस मेले में हरियाणा के विभिन्न जिलों से प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। संस्थान स्तर पर उनकी सुविधा के लिए विशेष कमेटियों का गठन भी किया गया था।

इस दौरान प्लेसमेंट अधिकारी श्याम सिंह, जेपीओ अनिल बेनीवाल, वर्ग अनुदेशक हरीश कुमार, गुरदयाल, मनदीप कौर, शिक्षुता अनुदेशक सुनील हुड्डा, हरफुल चंद, अश्वनी कुमार, युद्धिष्ठर, जुगल किशोर, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें