फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेरा बाबा भूमणशाह में मनाया जाएगा 277वां महापरिनिर्वाण दिवस

Mon, 16 Dec 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उदासीन संत बाबा भूमणशाह के 277वें महापरिनिर्वाण दिवस पर संगरसाधा के मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में 22 से 27 दिसंबर तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हिसार रेंज के एडीजीपी माटा रवि किरण ने डेरे में पहुंचकर बाबा संत ब्रह्मदास महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह की ओर से नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की।
विज्ञापन


एडीजीपी ने इस आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया। कहा कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि 22 दिसंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी गई है।

महापरिनिर्वाण दिवस पर इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
- 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज गोकथा का शुभारंभ करेंगे। वाराणसी से आए संत आचार्य राघवदास महाराज कथा का वाचन करेंगे।

- 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे हवन, यज्ञ, सुबह 10 बजे खेल उत्सव और सुबह 11 बजे चिकित्सा शिविर का बाबा ब्रह्मदास महाराज शुभारंभ करेंगे।

- 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह को समर्पित खेल उत्सव और रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।

- महापरिनिर्वाण दिवस के अंतिम दिन 27 दिसंबर को देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं को डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज प्रवचन और आशीर्वाद देंगे। मेले के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें