फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विधायक के टोल फ्री नंबर पर आईं पेयजल से संबंधित 275 शिकायतें, सिर्फ 15 का हुआ समाधान

Wed, 23 Oct 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसई  डाॅ. जसवंत सिंह को सूचीं सौंपते विधायक गोकुल सेतिया। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया के ओर से जारी टोल फ्री नंबर में पेयजल से संबंधित अब तक 275 शिकायतें आई हैं, लेकिन इनका समाधान करने में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। 275 शिकायतें में से अब तक सिर्फ 14 से 15 शिकायतों का ही समाधान हुआ है। विधायक गोकुल सेतिया भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
जन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशानुसार दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या को 24 घंटे के अंदर दुरुस्त किया जाएगा। शहर में दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या हमेशा बनी रहती है। इसका मुख्य कारण सीवरेज व्यवस्था का दुरुस्त नहीं होना है। 70 प्रतिशत दूषित पेजयल की सप्लाई की शिकायतें सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो के कारण आती है, क्योंकि सीवरेज और पेयजल लाइन सड़क में साथ साथ डली होती है। इसलिए सीवरेज सिस्टम का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


विधायक ने स्वयं सौंपी थी, 180 शिकायतों की सूची
जन स्वास्थ्य विभाग के एसई कार्यालय में विधायक गोकुल सेतिया स्वयं गए थे। उन्होंने एसई डाॅ. जसवंत सिंह से मुलाकात कर उन्हें 180 शिकायतों की सूची सौंपी थी। सूची के अंदर मोबाइल से लेकर अन्य जानकारी थी। उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि प्रमुखता के साथ इन समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


यह है अधिकारियों का तर्क
अधिकारियों का तर्क है कि स्वास्थ्य विभाग के पास अपना शिकायत केंद्र है। जहां पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं। इसको लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई हैं। ऐसे में एक साथ 275 शिकायतें प्राप्त होने पर कर्मचारियों की कमी के चलते चुनिंदा कर्मचारियों पर ज्यादा बोझ पड़ गया है। ऐसे में धीरे-धीरे समस्याओं का समाधान करवाया जा रहा है।

कोट्स
हमारे पास शिकायतें आई हैं। सभी शिकायतों को टेली कर समाधान करवाया जा रहा है। - डाॅ. जसवंत सिंह, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें