फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क सुरक्षा पर जिले में 2.55 लाख बच्चों ने दी परीक्षा

Wed, 13 Nov 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर परीक्षा देते हुए छात्र। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पुलिस विभाग की ओर से मंगलवार को राजकीय व निजी स्कूलों में सड़क सुरक्षा परीक्षा करवाई गई। जिले के 1105 स्कूलों, 34 कॉलेजों व आईटीआई में करीब 2,55,738 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। करीब ढाई घंटे की इस परीक्षा में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए। लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा में हिस्सा लेंगे। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
सिरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि सिरसा पुलिस जिले 800 स्कूलों व 25 कॉलेजों के करीब दो लाख 5 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा का मकसद विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। आज परीक्षा देने वाला विद्यार्थी कल का भावी वाहन चालक है, उसे नियमों की जानकारी होगी तो उसका भविष्य सुरक्षित होगा।
विज्ञापन


वहीं, डबवाली के पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि डबवाली क्षेत्र के 219 राजकीय, 86 निजी, 9 आईटीआई व कॉलेज सहित 314 शिक्षण संस्थानों में 50738 विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जल्द ही अब दूसरे चरण में परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन



परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखाई दिए बच्चे
यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि बच्चे परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बचपन में यदि बच्चों को अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जाए, तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित होंगे। यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा करवाने में शिक्षा विभाग का काफी अहम योगदान रहा है। यातायात थाना प्रभारी ने जिला भर के सभी स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें