फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑटो मार्केट के साथ लगती नगर परिषद की जमीन को सुरक्षित करेगा प्रशासन, 20 एकड़ में 50 लाख रुपये से बनाई जाएगी चहारदीवारी

Wed, 13 Nov 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ऑटो मार्केट के साथ लगती नगर परिषद की सरकारी जमीन पर लोग अस्थायी तौर पर लोग कब्जा कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन इस जमीन का सुरक्षित करने के लिए यहां पर चहारदीवारी का निर्माण करवाएगा। इस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर लगा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, ऑटो मार्केट के साथ नगर परिषद की 20 एकड़ जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर दशहरा कार्यक्रम और पटाखों की स्टॉल लगाई जाती है। जब भी कार्यक्रम होते हैं तो नगर परिषद के कर्मचारियों को बड़े स्तर पर मलबा व कचरा उठाना पड़ता है। कई बार यहां पर डाले गए कचरे में आग लग चुकी है। कचरे में विचरण कर रहे बेसहारा पशुओं और कुत्तों के कारण लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में नगर परिषद ने इस जमीन की चहारदीवारी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 50 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


ये होगा फायदा
चहारदीवारी होने पर लोग गंदगी नहीं डालेंगे। ऐसे में आस पास के एरिया के लोग धार्मिक व अन्य आयोजनों के लिए इस जगह का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, युवा विभिन्न खेल गतिविधियां यहां पर कर सकते हैं, जो अभी तक मलबे व गंदगी के कारण संभव नहीं थी।
विज्ञापन




ऑटो मार्केट के साथ पड़ी खाली जमीन पर चहारदीवारी निकाली जाएगी। यहां पर बार-बार मलबा और गंदगी डाले जाने की शिकायत मिल रही थी। इसलिए सरकारी जमीन को पूरी तरह से चहारदीवारी बनाकर सुरक्षित किया जाएगा।
- प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें