फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 1230 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर अपना रोल नंबर देखते हुए परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (रेगुलर/ओपन स्कूल) पूरक एवं डीएलएड की प्रथम व सेकेंड वर्ष की नियमित/रि-अपीयर की परीक्षाओं के पहले दिन 1230 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन की परीक्षा में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला आर्य कन्या विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा को लेकर 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जबकि डीएलएड के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं। बुधवार को बोर्ड की परीक्षा देने 1750 विद्यार्थियों ने आना था लेकिन 1230 विद्यार्थी ने ही अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। नकल रोकने के लिए बोर्ड की ओर से चार उड़नदस्ते ने परीक्षा के लिए बने आठ केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। चेकिंग दस्ते ने नकलचियों को पकड़ने की जांच आर्य कन्या विद्यालय से शुरू की। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक घंटा पहले 1 बजे ही प्रवेश देना आरंभ कर दिया था। चेकिंग के दौरान विद्यार्थी की आईडी प्रूफ को जांचा गया। साथ ही मास्क लगे होने पर ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। परीक्षार्थी व परीक्षा ड्यूटी पर नियुक्त स्टाफ को अपने साथ हैंड सेनिटाइजर की पारदर्शी बोतल व पीने का पानी की बोतल साथ लेकर पहुंचे।
मलकीत विर्क ने लिखा पूर्व सीएम का पेपर
इनेलो सुप्रीमो व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी आर्य कन्या विद्यालय में दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंचे। उनके पेपर को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली मलकीत विर्क लिखा। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला दो घंटे में ही परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन नकल का कोई केस नहीं बना। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अनिल जाखड़, बोर्ड अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें