फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारियों ने बैठक के माध्यम से प्रशासन को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित व्यापारियों ने दी प्रशासन को चेतावनी
विज्ञापन

बैठक के माध्यम से प्रशासन को दी चेतावनी
सहसों। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गंगापार की एक बैठक बुधवार को सहसों में हुई। अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश मंत्री व गंगापार जिलाध्यक्ष आशीष केसरवानी ने व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलपुर के सभासद पवन केसरवानी की हत्या किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।आगे उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने दो दिन के अंदर इसका खुलासा नहीं किया और हत्या में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी समाज सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। गंगापार इलाके में मंगलवार की सुबह एक व्यापारी को गोली मारकर उसका पैसा लूट लिया गया वहीं शाम को दूसरे व्यापारी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस तरह की घटनाएं आए दिन व्यापारियों के साथ घट रही है। जो चिन्ता का विषय बना हुआ है। उसके बाद उपस्थित व्यापारियों ने शोक प्रकट करते हुए दो मिनट मौन रहकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में जिला महामंत्री राजेंद्र केसरवानी, जिला सचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु केसरवानी, विकास केसरवानी, राजकुमार जायसवाल, अमित जायसवाल, चन्द्रेश केसरवानी, अजय केसरवानी, दीपचन्द केसरवानी, भोलानाथ केसरवानी, सोनू साहू, आर.डी. वर्मा, धीरेन्द्र केसरवानी, राहुल केसरवानी, राजेश केसरी, अनिल केसरवानी, अशोक केसरवानी, सुनील केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पवन के हत्यारों को पकड़ने के लिए दिया अल्टीमेटम
सहसों। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक काशी प्रान्त के संगठन मंत्री मुकेश की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन के जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि फूलपुर के व्यापारी नेता पवन केसरवानी के हत्यारों को पकड़कर यूपी कोका कानून के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। जिससे शोक संतिप्त परिवार को सांत्वना मिल सके। आगे कहा कि यदि इस बीच प्रशासन पवन के हत्यारों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही तो 48 घंटे बाद संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसके लिए पूरी तरह प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्रा, महेन्द्र मौर्या, अतुल पाण्डेय, मुनेश मौर्या, रोहित सिंह, पवन पांडेय, विपिन मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, सोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें