सीएम के ओएसडी से मिले थेहडवासी
सिरसा। सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह रात करीब सात बजे अनाज मंडी में गोकुल सेतिया के धरने पर उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। इस मौके पर हरियाणा वेयरहाऊस के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल भी उनके साथ मौजूद थे। ओसएडी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में थेहड वासियों को मकान देने का फैसला पास कर दिया गया है। गोकुल सेतिया ने उनसे कहा कि वे रात को एक बार थेहड़ पर चलकर लोगों से मिलें ताकि उन्हें पता चलें कि थेहड़ वासी कैसी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों के कारण उन्होंने थेहड़ पर जाने से इंकार कर दिया। तब गोकुल सेतिया ने भी धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। इसके बाद फैसला हुआ कि गोकुल सेतिया के नेतृत्व में थेहड़वासी एक बार सुरखाव रेस्ट हाउस में सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात नौ बजे करीब 200 थेहडवासी गोकुल के साथ सुरखाव रेस्ट हाउस में उनसे मिलने के लिए चलेंगे।
बता दे कि गोकुल सेतिया ने 24 फरवरी को भगत सिंह चौक पर हुंकार रैली करने के बाद अनाज मंडी में धरना दे दिया था। उनकी ओर से सिरसा में एम्स की तर्ज पर अस्पताल बनाने, विभिन्न माइनर का निर्माण करने, थेहड़ की समस्या का समाधान करने की मांग की थी।