फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने सिविल अस्पताल रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, खोखे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नप ने सिविल अस्पताल रोड से खोखे हटाए
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और अवैध खोखे हटाएं। इस दौरान टीम ने यहां लगे बोर्ड भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई की अगुवाई में टीम ने सिविल अस्पताल रोड के आसपास खोखे लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया। टीम ने यहां मुख्य गेट के आगे वालों खोखों को हटाया गया। इसके बाद टीम ने दूसरे छोर पर दुकानों के सामने खोखों को हटाना शुरू किया तो खोखा मालिकों ने उनसे दो दिन का समय मांगा। ताकि वे अपना सामान वहां से निकाल सकें। मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि नगर परिषद द्वारा पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की वजह से हरेक को परेशानी होती है। इसके साथ ही शहर के सुंदरीकरण को भी चोट पहुंचती है। उन्होंने कहा कि शहर साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त रखना सिरसा के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें