फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज यूनियन का चक्का जाम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज यूनियन का चक्का जाम आज, यात्री बस की बजाय ट्रेनों से करें यात्रा
विज्ञापन

सिरसा। जो शहरवासी मंगलवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस से दिल्ली या चंडीगढ़ रुट पर जाना चाहते हैं वे बस की बजाए ट्रेन से यात्रा करें, क्योंकि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के कारण सोमवार रात 12 बजे के बाद सिरसा डिपो से एक भी बस नहीं चलेगी। इसका ऐलान सोमवार सुबह रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने किया। इससे पहले सुबह दस बजे रोडवेज कर्मचारी हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर बस अड्डा परिसर में एकत्रित हुए । जहां 16 व 17 अक्टूबर को रोडवेज की बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।
कर्मचारी यूनियन के प्रधान दलबीर सिंह किरमारा, सरबत सिंह पुनिया, रमेश सैनी ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर तुली हुई है। आम जनता के हितों को दर किनार रखते हुए सरकार 720 प्राइवेट बसें किमी स्कीम पर लाकर विभाग का निजीकरण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की कोई भी मांग मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार हड़ताल निजी मांगों को लेकर नहीं आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि तालमेल कमेटी की मांग है कि रोडवेज के बेडे़ में दस हजार बसें शामिल की जाए।
विज्ञापन

यात्रियों के पास ये है विकल्प
रोडवेज का चक्का जाम होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए यात्री सुबह साढ़े तीन बजे से रेलगाड़ी मेंसफर कर सकते हैं। जिन लोगों को सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचना है तो वे तड़के साढ़े तीन बजे सिरसा स्टेशन से हरियाणा एक्सप्रेस में जाएं। इसके अलावा जिनलोगों को चंडीगढ़ जाना है वो सुबह चार बजे पंजाब रोडवेज की बस में जा सकते हैं। दिन के समय हिसार, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी बहादुरगढ़, बठिंडा,फाजिल्का, गंगानगर, फिरोजपुर, बीकानेर जाने के लिए सिरसा स्टेशन से ट्रेनें मिल जाएगी।
लोकल रुटों पर होगी थोड़ी दिक्कत
हड़ताल होने की स्थिति में जिले भर के लोकल रुटों पर केवल प्राइवेट बसें ही दौड़ेंगी। सिरसा से ऐलनाबार, कालांवाली, रानियां, डबवाली व चौपटा रुट पर सुबह सात बजे से प्राइवेट बस सर्विस शुरू हो जाती है। सरकारी बसें नहीं चलने के कारण निजी बसों में यात्रियों को खचाखच भरी बस में सफर करना पडे़गा।
हड़तालियों पर दर्ज होंगे केस
हड़ताल में जो भी रोडवेज कर्मचारी शामिल होगा, रोडवेज प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। सरकार की तरफ से हड़ताल से पहले ही एस्मा लगाया गया है। सिरसा डिपो के जीएम केआर कौशल ने बताया कि हड़ताल में भाग लेने वालेकर्मचारियों को बिना नोटिस जारी किए ही उनकी सेवाएं समाप्त की जाएगी। इस संबंध में सभी कर्मचारियों को पहले ही अवगत करवाया दिया गया है।
500 मीटर दूर बैठें हड़ताली
हड़ताल के संबंध में रोडवेज को न्यायालय से स्टे मिल गया है। इसके तहत हड़ताली कर्मचारी बस अड्डा परिसर में धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते। ऐसा करने पर उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्टे के तहत हड़ताली कर्मचारियों को बस अड्डा परिसर से 500 मीटर दूर धरना प्रदर्शन करना होगा।
2 बजकर 40 मिनट पर चलेगी पहली बस
रोडवेज यूनियन की हड़ताल को लेकर डिपो का सारा प्रशासन सारी रात बस अड्डा परिसरमें मौजूद रहेगा। बस अड्डा परिसर के आसपास क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। सुबह दो बजकर 40 मिनट पर बस अड्डे से पहली बस सिरसा से चंडीगढ़ के लिए रवाना की जाएगी। जिस किसी ने बस को रोकने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
बॉक्स
रोजाना की भांति मंगलवार को बस अड्डे से सभी बसें निर्धारित समय पर रवाना होंगी। जो भी कर्मचारी इसमें दिक्कत पेश करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे उनकी सेवाएं विभाग से समाप्त होंगी। बस अड्डा परिसर से 500 मीटर की दूरी के बीच धरना प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। धारा 144 लागू होने के साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सारे कदम उठाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

केआर कौशल, जीएम सिरसा डिपो।
कोट्स
---------
हमें पता है कि सरकार हड़ताल को दबाने की पूरी कोशिश करेगी। पिछली बार भी सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किए थे। रोडवेज के कर्मचारी केसों से डरने वाले नहीं। सोमवार रात 12 बजे के बाद रोडवेज बसों के चक्के थम जाएंगे। 12 बजे जो भी बस जहां भी होगी वहां पर ही खड़ी हो जाएगी। प्रशासन की सख्ती से निपटने के लिए सभी कर्मचारी तैयार हैं।
रणजीत बाजवा , प्रधान सिरसा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें