फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत देश शहीदों का कर्जदार, इनका महत्व समझे: यादविंद्र सिंह संधू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
गांव गुडियाखेड़ा की ग्राम पंचायत के सहयोग से युवा क्रांति सेना के तत्वावधान में रविवार को गांव के मुख्य चौक पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीयाध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविंद्र सिंह संधू ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर गांव गुडियाखेड़ा में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई और तिरंगा यात्रा में शामिल काफी संख्या में लोगों ने देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया।
युवा क्रांति सेना के संयोजक सूबे सिंह चाहरवाला की अध्यक्षता में हुए इस भव्य कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए यादविंद्र सिंह संधू ने कहा कि भारत देश शहीदों का कर्जदार हैं, क्योंकि हमें इनकी बदौलत ही आजादी मिली है। इसलिए सरकार को भी चाहिए कि वह शहीदों का संग्रहालय स्थापित करें, अन्यथा उन्हें यह दायित्व सौंपे। अगर उन्हें शहीदों का संग्रहालय स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, तो यकीनन ऐसा शानदार संग्रहालय स्थापित होगा कि युवा पीढ़ी ताजमहल को देखने से पहले इस संग्रहालय में जाना पसंद करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने आह्वान किया कि हमें शहीदों दिखाए मार्ग पर चलते हुए स्वयं को राष्ट्रहित के प्रति समर्पित करना चाहिए। इस दौरान कलाकार संजीत सरोहा ने देश प्रेम से ओत-प्रोत कविता ‘ना रांझा हूं किसी का, ना ही कहीं हीर देखता हूं, जब होता हूं अकेला, तो मां की तस्वीर देखता हूं’ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और पूरे माहौल को देशमयी कर दिया। स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, गुडियाखेड़ा के सरकारी स्कूल इत्यादि के बच्चे व युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां से लवप्रीत खैरेकां की टीम ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। युवा सेना क्रांति के संयोजक सुबे सिंह चाहरवाला ने इस अवसर पर कहा कि आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के बारे में ज्ञान नहीं है, जोकि चिंता का विषय है। इसलिए युवा क्रांति सेना से प्रत्येक गांव में शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत गांव फरवाई कलां से हुई और अब गांव गुडियाखेड़ा में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण हुआ है।
विज्ञापन

मंच संचालन सुदेश बैनीवाल ने बखूबी किया। इस अवसर पर सरपंच भरत सिंह बीरडा, जगदीप गोदारा, पत्रकार हनुमान पूनिया, मास्टर दलबीर शर्मा, विनोद हुड्डा, बंसीलाल छाबड़ा, नानकराम गोदारा नंबरदार, गुरभेज ढिल्लो, रणजीत भट्टी, संदीप सैनी, दयाराम बेहरवाला, सोनू भाटी, कलाकार संजीत सरोहा, भारत भूषण चामल, सर्वमित्र प्रिंसिपल, संदीप मंगाला, विनोद सहारण सरपंच धोतड़, मनबीर कासनिया, सुमित माधोसिंघाना, जावेद कुरेशी, रणजीत सिंह, मोहम्मद फारूक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें