फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लॉथ मर्चेंट्स गए दो दिन की हड़ताल पर, आज फूंकेंगे वितमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली (सिरसा)।
जीएसटी के विरोध में डबवाली क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन ने शनिवार व रविवार को हड़ताल पर जाने का फैसला लेते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। व्यापारियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने फैसला लिया कि रविवार को शहर के सभी व्यापारी सुबह 10:30 बजे कपड़ा मार्केट में इकट्ठे होंगे और उसके बाद रोष प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक तक जाएंगे। जहां पर व्यापारी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंकेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी धमीजा, व्यापार मंडल के गुरदीप कामरा, सतपाल जग्गा, प्रदीप कुमार, श्याम लाल व व्यापार मंडल व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। व्यापारी नेता अश्विनी धमीजा, गुरुदीप कामरा ने कहा कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा और इससे अफसरशाही व भ्रष्टाचार बढ़ने का अंदेशा है व्यापारियों ने मांग की कि सरकार को जीएसटी हटाना चाहिए या इसे इतना सरल कर देना चाहिए कि यह आम व्यापारी की समझ में आ जाए। व्यापारियों ने यह मांग की कि जीएसटी को उसी स्थान पर लगाया जाए जहां किसी वस्तु का उत्पादन होता है जगह-जगह पर जीएसटी लगाए जाने से व्यापार में दुविधा व मुसीबत पैदा होगी और व्यापारियों को बेवजह हजारों रुपये की राशि विभिन्न कार्यों में खर्च करनी पड़ेगी। व्यापारी प्रतिनिधियों ने यह भी मांग की कि कपड़े को पहले की तरह कर मुक्त रखा जाए। व्यापारियों ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मानती उनका आंदोलन जारी रहेगा। व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि रविवार सुबह के रोष प्रदर्शन में सभी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

--------------------
क्लॉथ मर्चेंट्स दो दिन की हड़ताल पर, आज फूंकेंगे वित्तमंत्री का पुतला

फोटो:08एसआईआरपी22:डबवाली में जीएसटी के विरोध में शनिवार को कपड़ा मार्केट की बंद पड़ी दुकानें।
फोटो:08एसआईआरपी23:डबवाली में जीएसटी के विरोध में शनिवार को कपड़ा मार्केट बंद करके रोष प्रदर्शन करते कपड़ा व्यापारी।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें