फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 2000 मतदाताओं ने पंजाब में अपने गृह क्षेत्रों में मतदान किया

Sun, 02 Jun 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गाड़ी की जांच करते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। जिले की भौगोलिक परिस्थितियां इस प्रकार से है कि पंजाब और राजस्थान के साथ कई गांव लगते हैं। ऐसे में राजस्थान और पंजाब के बड़ी संख्या में लोग नौकरी, खेतीबाड़ी और व्यापार के लिए हरियाणा में रहते हैं। जहां राजस्थान चुनावों में हरियाणा से लोग मतदान करने के लिए गए थे। ऐसा ही नजारा आज हुए पंजाब लोकसभा चुनावों के दौरान भी देखने को मिला। जब रोड़ी, कालांवाली, डबवाली से लगते क्षेत्रों से 1500 से 2000 मतदाताओं ने पंजाब में अपने गृह क्षेत्रों में मतदान किया।
विज्ञापन

हालांकि पंजाब के चुनावों को देखते हुए हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर बड़े स्तर पर नाके लगे रहे और पुलिस फोर्स तैनात नहीं। इसके बावजूद मतदान के लिए जाने वाले मतदाताओं की तलाशी लेकर उन्हें मतदान के लिए जाने दिया गया। वहीं कई एरिया में मतदाताओं को ले जाने के विशेष वाहनों की व्यवस्था देखने को मिली। यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब के चुनावों को लेकर सिरसा बॉर्डर एरिया में रहने वाले इन लोगों में विशेष उत्सुकता देखने को मिली। इतना ही नहीं, पंजाब में डेरा सच्चा सौदा को अच्छा वर्चस्व देखने को मिलता है। ऐसे में पंजाब चुनावों में डेरा समर्थकों ने भी बढ़े स्तर पर मतदान किया है। जिसका असर चुनाव परिणाम के समय देखने को मिलेगा।
कुछ खास
-रोड़ी, कालांवाली, डबवाली की मुख्य रूप से सीमाएं लगती हैं।
- सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग शहरों व बॉर्डर एरिया में रहते हैं।
- 50 के आसपास गांवों में पंजाब के लोग अलग अलग संख्या में रहते हैं।
- मुख्य रूप से कालांवाली के देसू मलकाना, तख्तमल, नोरंग, सिंह पुरा आदि गांव शामिल हैं। इनको पंजाब की रामामंडी, तलवंडी, कनवाल आदि क्षेत्र लगता है। वहीं रोड़ से मुख्य रूप से सरदूलगढ़ आदि एरिया लगता है। डबवाली के लिए बठिंडा व मलोट आदि एरिया लगता है।
विज्ञापन

पंजाब के इन एरिया में है डेरे का असर
पंजाब में डेरा सच्चा सौदा कई शहरों पर प्रभाव देखने को मिलता है। बठिंडा में सलाबतपुरा में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम है। शाह सतनाम रुहानी धाम के नाम से स्थापित इस डेरे की स्थापना 1999 में हुई थी। ऐसे में इस पूरे क्षेत्र में बढ़े स्तर पर डेरे का प्रभाव है। वहीं मुक्तसर साहिब, गिद्दड़बाहा व मलोट क्षेत्र में भी डेरा अपना प्रभाव रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें